उपेंद्र कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव, पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सासाराम सीट से मैदान में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने सासाराम सीट से बड़ा दांव खेला है। पार्टी सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इस बार अपनी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है। स्नेहलता ने शनिवार को सासाराम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया।

एसडीएम आशुतोष रंजन के कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद स्नेहलता ने कहा कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा, “हम सासाराम की जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं। हमारा फोकस क्षेत्र के विकास पर रहेगा।”

इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे। उन्होंने पत्नी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि “सासाराम की जनता हमारे साथ है। कोई उन्हें बाहरी नहीं मानता। जनता मालिक होती है, वही सही निर्णय करेगी।”

2020 चुनाव परिणाम:
सासाराम सीट से पिछली बार राजद प्रत्याशी राजेश कुमार गुप्ता ने जदयू के अशोक कुमार को 26,423 वोटों से हराया था।

सामाजिक समीकरण:
इस सीट पर कुशवाहा, यादव, राजपूत, ब्राह्मण और दलित समुदाय की आबादी निर्णायक भूमिका निभाती है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाकर कोइरी (कुशवाहा) वोटबैंक को साधने की रणनीति अपनाई है।

 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading