भागलपुर: मारवाड़ी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन, एनएसएस स्वयंसेवकों ने ली मतदान की शपथ

भागलपुर, 18 अक्टूबर 2025: मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बैनर तले चुनाव आयोग की SWEEP योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने किया।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा, पूर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शरच्चन्द्र राय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, डॉ. रवि शंकर प्रसाद और भौतिक विभाग के प्राध्यापक डॉ. महफूज आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की। इसके साथ ही एनएसएस लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

स्वागत भाषण में डॉ. विजय कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने मतदान के संविधानिक प्रावधानों और उसकी महत्वता पर प्रकाश डाला। एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन का पालन करने और चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए SWEEP कार्यक्रम की आवश्यकता समझने की सलाह दी।

अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार झा ने सभी स्वयंसेवकों से अपने गोद लिए हुए गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी और मतदान की अहमियत को समझाया। इसके बाद कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को मतदान करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रवि शंकर प्रसाद (इकाई 2) ने किया। मंच संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक मयंक झा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस अधिकारियों और स्वयंसेवकों जैसे राजेश नंदन, मयंक झा, मोहित झा, रौशन, प्रिंस, कृष्णा, श्याम, दीपशिखा रंजना, निशा, शुभम, राज भारती, अमन आदि ने अहम भूमिका निभाई।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading