कटिहार में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 देशी कट्टा और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद

कटिहार: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रामपुर हाट में छापामारी कर अवैध हथियारों और हथियार बनाने की सामग्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 2 देशी कट्टा और मिनी गन फैक्ट्री का अन्य आपराधिक सामान बरामद किया गया।

घटना का विवरण

13 अक्टूबर 2025 की रात्रि में कोढ़ा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम रामपुर हाट में अवैध हथियारों का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ मौके पर छापामारी की।

छापामारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण और अन्य आपराधिक सामग्री बरामद की। गिरफ्तार किसी व्यक्ति की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।

बरामदगी का विवरण

  • देशी कट्टा: 02
  • सिलेंडर: 01
  • गैस लोहा कटिंग मशीन (दो ब्लेड)
  • लेंथ मशीन: 01
  • वेल्डिंग मशीन: 01
  • ड्रिल मशीन: 02
  • लोहा का रेती: 02
  • हेक्सा आरी फ्रेम: 01
  • छेनी: 06
  • हथौड़ी: 03
  • पीतल का फ्रेम सांचा: 01
  • लोहा का टुकड़ा: 04
  • लकड़ी काटने वाला आरी: 01
  • लोहा का फ्रेम: 01
  • वेल्डिंग रड: 01 पैकेट
  • लोहे का रड: 01
  • लोहे का बना सरसी: 02
  • पीतल कटींग फ्रेम सांचा: 01
  • लोहे की नाली (बड़ा-छोटा): 06 पीस

पुलिस की प्रतिक्रिया

थाना पुलिस ने कहा, “इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।”


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading