भागलपुर में बाइक की आमने-सामने टक्कर, किसान की इलाज के दौरान मौत

भागलपुर, 2025।भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के मीरनगर निवासी टिंकू कुमार यादव (42) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, टिंकू यादव अपनी बाइक से गोराडीह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक से टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस टक्कर में टिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया।

घायल टिंकू यादव को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सात घंटे की कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद बरारी थाना पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि उनके चार बेटियाँ और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी की शादी की योजना अगले साल थी, लेकिन अब पूरे परिवार के सामने असीम संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोग और परिजन सड़क हादसों में बढ़ती लापरवाही को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…