एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, RLM ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम – उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी भी लड़ेंगी चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है। रविवार देर शाम बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी दी कि एनडीए के पांचों घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है।

फॉर्मूले के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें, लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6-6 सीटें मिली हैं।

हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी को जिन सीटों पर जिम्मेदारी दी गई है, उनमें टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बराचट्टी शामिल हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मधुबनी, बाजपट्टी, उजियारपुर, दिनारा, महुआ और सासाराम सीटें मिली हैं।

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के हिस्से कुल 29 सीटें आई हैं, जिनमें बखरी, तारापुर, दानापुर, बोधगया, राजगीर, फतुहा, लालगंज, अरवल, सिमरी बख्तियारपुर और कई अन्य सीटें शामिल हैं।

इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को सासाराम से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, दिनारा से आलोक सिंह, बाजपट्टी से रामेश्वर महतो, मधुबनी से माधव आनंद और उजियारपुर से प्रशांत पंकज को टिकट दिया गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एनडीए ने इस बार सीट शेयरिंग में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है, ताकि सभी सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य बना रहे। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों की सूची के बाद प्रचार अभियान तेज होने की उम्मीद है।

 

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading