“क्या झूठ बोलकर छुट्टी लेना पाप है?”  प्रेमानंद महाराज ने दिया अनोखा जवाब, सुनकर लोग मुस्कुरा उठे

वृंदावन:वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देशभर से लोग उनके प्रवचन सुनने और दर्शन करने के लिए वृंदावन धाम पहुंचते हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई जानी-मानी हस्तियां भी अक्सर उनके दरबार में नतमस्तक होती हैं। इस बार एक व्यक्ति ने महाराज से ऐसा सवाल पूछा कि सुनते ही प्रेमानंद महाराज हंस पड़े।


“क्या झूठ बोलकर छुट्टी लेना पाप है?”

दरअसल, एक युवक ने महाराज से पूछा

“मैं एक प्राइवेट कंपनी में काम करता हूं। जब भी मुझे किसी जरूरी काम के लिए छुट्टी चाहिए होती है, तो सच बोलने पर छुट्टी नहीं मिलती। लेकिन जब किसी रिश्तेदार की मौत का झूठा बहाना बनाता हूं, तो तुरंत छुट्टी मिल जाती है। क्या ऐसा करना पाप है?”

सवाल सुनकर प्रेमानंद महाराज मुस्कुरा उठे और बोले

“यह कलियुग का प्रभाव है। चाहे कोई भी परिस्थिति हो, झूठ बोलना पाप ही है।”


“सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप”

महाराज ने इस दौरान एक प्रसिद्ध दोहा का उल्लेख करते हुए कहा

“सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप,
जांके हृदय ताप है, तांके हृदय आप।”

उन्होंने समझाया कि सच्चाई के समान कोई तपस्या नहीं और झूठ के समान कोई पाप नहीं है। जिसके हृदय में सत्य बसता है, वहीं भगवान का वास होता है।


“सत्य का मार्ग अपनाएं, झूठ से बचें”

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि इंसान को जीवन की कठिनाइयों से संघर्ष करते हुए भी सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धार्मिक कार्यों, जैसे भजन, भगवान के दर्शन या पूजा के लिए अगर कोई झूठ बोलता है तो वह झूठ नहीं माना जाता, लेकिन सांसारिक लाभ के लिए झूठ बोलना पाप है।

महाराज ने लोगों को संदेश दिया कि

“जीवन में सच्चाई ही सबसे बड़ा धर्म है। झूठ से कुछ पल का लाभ मिल सकता है, लेकिन सत्य ही स्थायी सुख देता है।”


 

ये भी पढ़े..

आज का राशिफल और पंचांग: 3 जुलाई 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

Share Add as a preferred…