ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जारी की पहली लिस्ट, 16 जिलों की 32 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने अपनी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया गया है।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य के हर उस क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी, जहां उसका संगठन मजबूत है। इस दौरान AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन भी मौजूद रहे।

ईमान ने कहा कि पार्टी ने पहले राजद (RJD) को गठबंधन का प्रस्ताव भेजा था ताकि सेकुलर वोटों का बिखराव न हो, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब AIMIM तीसरे मोर्चे के रूप में चुनाव में उतरेगी।


पहली सूची में शामिल विधानसभा सीटें

किशनगंज जिला: बहादुरगंज, ठाकुरगंज, कोचाधामन, किशनगंज
पूर्णिया जिला: अमौर, बायसी, कस्बा
कटिहार जिला: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा
अररिया जिला: जोकीहाट, अररिया
गया जिला: शेरघाटी, बेला
मोतिहारी जिला: ढाका, नरकटिया
नवादा जिला: नवादा
जमुई जिला: सिकंदरा
भागलपुर जिला: भागलपुर, नाथनगर
सिवान जिला: सिवान
दरभंगा जिला: जाले, केवटी, दरभंगा ग्रामीण, गौरा बौराम
समस्तीपुर जिला: कल्याणपुर
सीतामढ़ी जिला: बाजपट्टी
मधुबनी जिला: बिस्फी
वैशाली जिला: महुआ
गोपालगंज जिला: गोपालगंज


अख्तरुल ईमान ने कहा कि पार्टी जल्द ही इन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार AIMIM महिला प्रत्याशियों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देगी ताकि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।


 

Related Posts

जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के दौरान भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, भजनों की गूंज में छलक पड़े आंसू

Share Add as a preferred…

Continue reading
समस्तीपुर में दिनदहाड़े जर्दा एजेंसी में कलेक्शन ब्वॉय के पीछे घुसे लुटेरे; गनप्वाइंट पर उड़ाए ₹4.20 लाख, CCTV में कैद हुई दुस्साहस की तस्वीरें

Share Add as a preferred…

Continue reading