मोक्षिदा स्कूल में स्वीप के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने लिया मतदान का संकल्प

भागलपुर, 11 अक्टूबर 2025।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 के अवसर पर शनिवार को भागलपुर जिले के मोक्षिदा इंटर बालिका स्कूल में स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत रंगारंग खेल-कूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) अनुपमा कुमारी ने की। उनके साथ जिला मिशन समन्वयक तबरेज खान, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी किरण कुमारी, वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रशासक मोना कुमारी, महिला प्रवेक्षिका, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान खेल-कूद, रंगोली, निबंध, भाषण, वाद-विवाद और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान सभी छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने “मतदान अवश्य करेंगे” की शपथ ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अनुपमा कुमारी ने कहा, “लोकतंत्र की ताकत जनता के वोट में है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे।”

प्रखंड स्तर पर भी स्वीप कार्यक्रम के तहत इसी तरह की गतिविधियाँ आयोजित की गईं ताकि समाज के हर वर्ग तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचे।


 

  • Related Posts

    टूटा पैर, नहीं टूटा प्यार.. सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पंकज से आरती ने रचाई शादी.. शिव मंदिर बना गवाह, लोग बोले—आज भी ज़िंदा है सच्चा इश्क

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

    Share Add as a preferred…

    Continue reading