प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पीटा, फिर दोनों की करा दी शादी

बिहार के बेतिया में प्रेम प्रसंग का गजब मामला सामने आया है. जिस प्रेमिका से छुप छुपकर मिलना पड़ता था, अब उसे जिंदगी भर अपने साथ रखेगा. दरअसल, लोगों ने दोनों की शादी करा दी. मामला जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर की है, जहां से एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

बेतिया में प्रेमी प्रेमिका की शादीःस्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात में उसके घर गया था. इसी दौरान लोगों ने पकड़ कर इसकी पिटाई कर दी. इसके बाद परिजनों की रजामंदी के बाद दोनों की चट मंगनी पट बियाह करा दी. लोगों ने तुरंत पंडित को बुलाया और दोनों की शादी करा दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा थाः जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के अवधेश पंडित का पुत्र बारु पंडित मंगलपुर गांव निवासी बताशा पंडीत की बेटी से प्रेम करता था. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बारु पंडित अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था, इसी दौरान लोगों ने पकड़ लिया. पहले तो ग्रामीणों ने पिटाई कर दी, लेकिन कुछ बुद्धिजीवियों ने ऐसा करने से मना कर शादी करा देने का प्रस्ताव रखा।

चट मंगनी पट बियाह’ : प्रेमिका के परिजनों से बातचीत कर दोनों की शादी कराने की बात कही. इसके बाद गांव के लोगों ने प्रेमिका के परिजनों की रजामंदी से शादी की तैयारी की. पंडित को बुलाकर विधि विधान के साथ उसी रात दोनों की शादी करा दी गई. इस शादी से प्रेमी और प्रेमिका को भी कोई आपत्ति नहीं है. दोनों इस शादी से खुश है. इस शादी की चर्चा गांव में खूब हो रही है।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *