भागलपुर में 10 से 14 अक्टूबर तक WECS MSME EXPO 2025 का आयोजन

भागलपुर, 10 अक्टूबर 2025: WECS एसोसिएशन के तत्वाधान में भागलपुर के सैन्डिस कम्पाउंड में WECS MSME EXPO-25 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय मेले का उद्देश्य स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के छोटे और मध्यम उद्यमियों (MSME) को बाजार और अवसर प्रदान करना तथा उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

इस मेले में विभिन्न राज्यों से आए उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं। इसमें हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, कुंडलूम और अन्य विविध उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। मेले में भाग लेने वाले व्यवसायियों को नई तकनीक, विपणन और व्यापारिक सहयोग के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।

उद्घाटन और आयोजन समिति:
पांच दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन WECS एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मेले में जिला समिति के मनोनीत सदस्य निम्नलिखित हैं:

  • अध्यक्ष: पुष्पमा झा
  • सचिव: उलूपी झा
  • कोषाध्यक्ष: सौमना झा
  • CEO: लीना कुमारी

इस दौरान मेले में WECS के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष-कल्पना कुमारी, सचिव-ममता कुमारी, कोषाध्यक्ष-माला गुप्ता, उपाध्यक्ष-अंजना झा, सह सचिव-प्रीति सिंह, CEO-स्वाति शिखा, उपाध्यक्ष-रूमा वर्मा, सह सचिव-सुशीला प्रसाद, बोर्ड सदस्य-नीलम सिंह शामिल थे।

मेला कार्यक्रम और सुविधा:
WECS MSME EXPO 2025 के ट्रेड फेयर में बिहार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभागीय और उद्यमिता संबंधी जानकारी भी प्रदान की जाएगी। मेले के दौरान Help Centre में प्रतिभागियों को सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस आयोजन के माध्यम से WECS एसोसिएशन ने क्षेत्रीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, रोजगार सृजन और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया है।

संपर्क:
WECS एसोसिएशन, F4, R.R. Complex, Boring Road, A.N. Path, S.K. Puri, Patliputra, Patna – 800013
मोबाइल: 7033967379
ईमेल: wecsorg1@gmail.com
वेबसाइट: www.wecs.org.in


 

  • Related Posts

    भागलपुर नगर निगम का ‘स्मार्ट’ बजट! 2026-27 के लिए विकास का रोडमैप तैयार; जाम और जलजमाव से मुक्ति के लिए खुलेगा तिजोरी का द्वार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading