भागलपुर में चुनावी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

भागलपुर, 10 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिले में जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे।

मतदान केंद्रों की तैयारियों पर जोर

बैठक में डॉ. चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों पर उपस्थित बूथ लेवल एजेंटों को 17C प्रपत्र की प्रति उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो प्रति रखी जाएँगी—एक ईवीएम के साथ और दूसरी संविक्षा हेतु। उन्होंने बताया कि सभी सेक्टर एवं पीठासीन पदाधिकारी 50 मॉक पोल कर परिणामों की सटीकता सुनिश्चित करेंगे।

डिजिटल निगरानी और एप आधारित व्यवस्था

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी डिस्पैच सेंटर सीसीटीवी निगरानी में रहेंगे। सभी बीएलओ को ECI नेट डाउनलोड करवाया जाएगा और पीठासीन पदाधिकारियों को Prejiding App स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

सुरक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में सभी डीएसपी को अपने थानों में गुंडा परेड करवाने, अपराधियों के डोज़ियर की समीक्षा, सीसीए के तहत बंद किए गए अपराधियों की हाजिरी जांच जैसी आवश्यकताएँ पूरी करने का निर्देश दिया गया। जिनके बॉन्ड डॉन किए गए हैं, उनकी शर्तों का उल्लंघन हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी भी संबंधित थाना से ली जाएगी। इसके अलावा, शस्त्र अनुज्ञप्ति धारियों के शस्त्र की जांच न होने पर अनुज्ञप्ति रद्द करने हेतु प्रस्ताव देने का भी निर्देश दिया गया।

फ्लैग मार्च और अन्य दिशा-निर्देश

डॉ. चौधरी ने CRPF के लिए फ्लैग मार्च का रूट तैयार करने और अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश संबंधित कोषांगों के पदाधिकारियों को दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त श्री शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया श्री ऋतुराज प्रताप सिंह, सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल थीं।

इस बैठक के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भागलपुर में मतदान के दिन पूरी तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।


 

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading