गोपालगंज में जोरदार धमाका : बम बनाने के दौरान घर मे ब्लास्ट, मचा हड़कंप

गोपलगंज: बड़ी खबर सामने आ रही है गोपालगंज से जहां जोरदार धमाके में एक घर उड़ गया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के भी कई मकान भी इस घटना में क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई , जिसे आनन फानन में नजदीकी अस्पताल कराया गया है।

मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान का बताया जा रहा है जहां ब्रह्मस्थान वार्ड 20 स्थित एक घर में पटाखा बनाने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर बारूद रखा गया था और वहां पटाखा बनाने का काम चल रहा था,इस दौरान ही तेज ब्लास्ट हुआ। जिसमे एक महिला बुरी तरह झुलस गई। धमाके के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरों ने मरीज को बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई। वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने पूरे मामले को लेकर जांच के निर्देश दिया है। जांच की जा रही है कि पटाखा फैक्ट्री लाइसेंसी था या नहीं। बारूद कितनी मात्रा में रखी गयी थी। सुरक्षा के मानकों को पूरा क्यों नहीं किया गया। इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    गोपालगंज की रितिका कुमारी बनी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 की साइंस स्ट्रीम जिला टॉपर

    कहते हैं, “जब सपनों में…

    Continue reading
    गोपालगंज में खनन निरीक्षक पुलिस हिरासत से फरार, प्रशासन में हड़कंप

    गोपालगंज के यादोपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *