महिला स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण पर छात्रों को दी गई जागरूकता और व्यावहारिक सलाह
भागलपुर, 30 सितंबर।आईआईआईटी भागलपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह पहल पोषण माह 2025 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
डॉ. माधवी सिंह ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. माधवी सिंह (एम.एस. Obstetrics & Gynaecology, सहायक प्राध्यापक – जेएलएनएमसीएच एवं Consultant Gynaecologist & Obstetrics ICU Incharge – आशिर्वाद हॉस्पिटल, भागलपुर) रहीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया, जिनमें शामिल हैं:
- PCOD और मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएँ
- गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer) जागरूकता
- संतुलित आहार और पोषण का महत्व
- नियमित स्वास्थ्य जांच
- मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक चिंता, तनाव और overthinking
छात्राओं के सवाल और व्यावहारिक समाधान
छात्राओं ने सीधे सवाल पूछे, जैसे:
- रात में नींद न आना
- मासिक धर्म का नियमित न होना
- PCOD के कारण वजन बढ़ना
- मोबाइल/लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल और सिरदर्द
- कम उम्र में कैंसर की शुरुआती जांच की आवश्यकता
- परीक्षा के समय चिंता और overthinking
डॉ. माधवी सिंह ने इन सवालों का विस्तृत उत्तर दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की व्यावहारिक सलाह साझा की।
सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर
कादम्बिनी गर्ल्स हॉस्टल में डॉ. आकांक्षा चौधरी (General Physician एवं Registered Medical Officer) के नेतृत्व में एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें सभी महिला छात्राएँ (BTech, MTech, PhD), शिक्षिकाएँ, महिला स्टाफ और महिला गार्ड्स ने भाग लिया।
शिविर में किया गया कार्य:
- Hypertension (उच्च रक्तचाप) की स्क्रीनिंग
- किशोरियों के लिए काउंसलिंग
- सामान्य स्वास्थ्य जांच
- प्रतिभागियों को दवाइयाँ और refreshments प्रदान
संगठन और संचालन
कार्यक्रम का निर्देशन आईआईआईटी भागलपुर के निदेशक प्रोफेसर मधुसूदन सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. गौरव कुमार ने किया, जबकि संचालन faculty in charge अन्विता और छात्रा श्रद्धा साहू ने किया।
मुख्य संदेश
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का मूल संदेश है:
स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होती है।
आईआईआईटी भागलपुर द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।


