भागलपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निकाली गई सात पदों की बहाली को लेकर अब चयन प्रक्रिया का अंतिम रूप तय कर दिया गया है। इस संबंध में 21 नवंबर 2024 को वैकेंसी अधिसूचित की गई थी।
जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें आगे की कार्ययोजना पर निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 15 अक्टूबर को प्यून पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को क्लर्क और रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू आयोजित होंगे।
जिला न्यायालय की सचिव डालसा की सचिव रंजीता कुमारी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि वे अपने आवेदन पत्र में संलग्न मूल दस्तावेजों के साथ परीक्षा और इंटरव्यू में उपस्थित हों। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को समय पर पहुँचने और सभी दस्तावेजों को साथ रखने की पूरी तैयारी करनी होगी, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या न आए।
चयन समिति ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांति व अनुशासन बनाए रखें। यह प्रक्रिया न्यायालय में खाली पदों को भरने और न्यायिक कार्यों में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।


