पटना: साध बाबा चौक से गवाशेखपुरा सड़क मोकामा-बख्तियारपुर 4-लेन पथ से जुड़ेगी, 11.92 करोड़ की स्वीकृति

सम्राट चौधरी ने सड़क निर्माण से आवागमन आसान और रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात कही

पटना, 28 सितंबर 2025।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जिले के साध बाबा चौक से गवाशेखपुरा वाया परसामा-मदतपुर तक सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की। इस परियोजना पर कुल 11.92 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

नई सड़क योजना में शामिल हैं:

  • Flexible Pavement: 3.705 किमी
  • Rigid Pavement: 3.965 किमी
  • 3500 मीटर लंबी नाली
  • Retaining Wall
  • 1000 mm ह्यूम पाइप
  • चार आरसीसी कल्वर्ट

यह सड़क मोकामा-बख्तियारपुर 4-लेन पथ से जुड़कर क्षेत्रीय आवागमन को और सुगम बनाएगी।

सड़क निर्माण से स्थानीय विकास और रोजगार के अवसर

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस सड़क निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत अनुसूचित जाति घटक के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में 330 सड़क योजनाओं का उन्नयन और पंचवर्षीय अनुरक्षण के लिए कुल 1210.92 करोड़ रुपये का अनुमोदन राज्य सरकार ने किया है।

एनडीए शासन में बिहार का शानदार सड़क नेटवर्क

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सड़क और पुल-पुलियों के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। 2005 की तुलना में बिहार में सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ है और राज्य की सड़के अब पूरे देश में उदाहरण बन गई हैं।

उन्होंने कहा, “साध बाबा चौक से गवाशेखपुरा सड़क का निर्माण इसी कड़ी में किया जा रहा है ताकि क्षेत्रीय विकास को गति मिले और लोगों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित आवागमन मिल सके।”


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…