जातीय गणना के आंकड़े जारी होने पर लालू प्रसाद यादव ने फिर दोहराया नारा, कह दी ये बड़ी बात

बिहार की नीतीश सरकार ने जातीय गणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बिहार सरकार की तरफ से विकास आयुक्त विवेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जातीय गणना के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़े जारी किए जाने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने खुशी जाहिर की है और बड़ी बात कह दी है।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज गांधी जयंती के मौके पर कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण के हम सब साक्षी बने हैं। बीजेपी की अनेकों साजिशों, कानूनी अड़चनों और तमाम षड्यंत्र के बावजूद आज बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे को रिलीज किया।

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने कहा कि सरकार को अब सुनिश्चित करना चाहिए कि जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी हो। हमारा शुरू से मानना रहा है कि राज्य के संसाधनों पर न्यायसंगत अधिकार सभी वर्गों का हो। केंद्र में 2024 में जब हमारी सरकार बनेगी, तब पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे और दलित, मुस्लिम, पिछड़ा और अति पिछड़ा विरोधी भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *