भागलपुर, 27 सितंबर 2025: भागलपुर के विभिन्न वार्डों में आज विधायक श्री अजीत शर्मा ने सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, नगर सचिव और स्थानीय कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे।
वार्ड 32 – यादव टोली:
दिन के 3:30 बजे, कमल पासवान के घर से रंजीत यादव होते हुए उपेन्द्र मंडल के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य (₹9,78,400) का विधायक ने शिलान्यास किया। इस दौरान वार्ड पार्षद मीरा रॉय, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू राय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सरवर कुरेशी “मिंटू”, नगर सचिव फिरोज़ सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे। शिलान्यास के बाद लोगों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए कार्य की सराहना की।
वार्ड 27 – मुस्तफापुर:
साढ़े चार बजे, उमेश यादव के घर से मो. पप्पु के घर होते हुए ईमामबाड़ा तक तथा मो. अनवर के घर से रविंद्र यादव की ओर सड़क और नाला निर्माण (₹10,89,000) का शिलान्यास किया गया। पार्षद निकेश कुमार, अशोक यादव, कमलेश्वरी यादव, रविंद्र शाह, परमेश्वर महतो, प्रवीण कुमार, रमज़ान अली, मो. स्लामुल, मो. इरशाद, नगर अध्यक्ष सोइन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल सरवर कुरेशी, नगर सचिव फिरोज़ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने विधायक को कार्य के लिए धन्यवाद दिया और परियोजना की सफलता की कामना की।
वार्ड 8 – दीन मुहम्मदपुर लेन नरगा बाजार:
पाँच बजे, मो. तनवीर के घर से हाजी मो. ईबरार अंसारी के घर होते हुए हाजी मो. गफ्फार के घर और मो. मुन्ना के घर तक सड़क एवं नाला निर्माण (₹6,72,700) का शिलान्यास किया गया। पार्षद जाबीर अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि सैफुल्लाह अंसारी, वार्ड पार्षद नेजहत अंसारी, अश्फ़ाक अंसारी, मो. मुन्ना, मो. हारून खान, मो. मकसूद, नगर अध्यक्ष सोइन अंसारी, नगर सचिव फिरोज़ खान सहित स्थानीय निवासी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम में शामिल स्थानीय लोगों ने विधायक अजीत शर्मा को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। सभी उपस्थित लोग बहुत संतुष्ट और प्रसन्न दिखाई दिए।
शहरवासियों का कहना है कि यह सड़क और नाला निर्माण कार्य इलाके में आने वाले समय में आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ जलभराव और पानी की निकासी की समस्या को भी दूर करेगा।


