नालंदा में चापाकल के जहरीला पानी पीने से 3 महिला की बिगड़ी तबियत; पीएचसी में भर्ती

बिहार में पीने के शुद्ध पानी को लेकर लगातार सवाल – जवाब पूछे जाते रहे हैं। अक्सर यह सवाल होता रहा है कि क्या बिहार में जो पानी मिल रही है यह साफ़ और शुद्ध पीने लायक है या नहीं। इस बीच अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक नालंदा में जहरीला पानी पिने से तीन महिला की तबियत बिगड़ गयी। जिसके बाद इलाज के लिए इन दोनों को पीएचसी में भर्ती करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नूरसराय थाना क्षेत्र के बालंचन्द विगहा में चापाकल के पानी पीने से तीन महिला का तबियत बिगड़ने लगा। जिसके बाद आनन- फानन में तीनों महिला को इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का इलाज जारी है। फिलहाल इनकी तबियत में सुधार  को लेकर कोई अधिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।

उधर,पीड़ित महिला ने बताया कि-  घर से कुछ दूरी पर चापाकल है। जिसमें   गोतिया के लोगो ने जहर डाल दिया था। हमलोगों को जानकारी नही था जिसके कारण चापाकल के पानी मनीषा देवी ,कौशलिया देवी और सीता देवी ने पानी पिया।  जिसके बाद तीनों का तवियत खराब होने लगा जिसके बाद चापाकल के पास देखा की एक सीसी फेका हुआ है उस सीसी को भी साथ लाये है। फिलहाल तीनो महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज़; भारत को दिलाया पहला पदक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *