भागलपुर में लाभुक संवाद कार्यक्रम, सेविकाओं और छात्राओं ने कहा- “धन्यवाद सीएम नीतीश”

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित लाभुक संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुक, विभागीय कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हाल ही में विभिन्न विभागों के कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और शारीरिक शिक्षक मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने पहुंचे। सेविकाओं ने कहा कि मानदेय वृद्धि से उन्हें अब आर्थिक सहारा मिला है और वे अपने कार्य में और उत्साह के साथ लगे रहेंगे।

इसी प्रकार मैट्रिक और इंटर पास छात्राओं ने भी प्रोत्साहन राशि मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा। छात्राओं ने बताया कि इस मदद से अब उन्हें आगे की पढ़ाई में सुविधा होगी।

कार्यक्रम का पूरा माहौल आभार और उत्साह से भरा रहा। सेविकाओं, सहायिकाओं, शिक्षकों और छात्राओं ने एक सुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद किया।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम को लेकर सुल्तानगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

    Share Add as a preferred…