स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भागलपुर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

भागलपुर, 25 सितम्बर 2025।जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की।

जगह-जगह चला श्रमदान अभियान

  • सभी प्रखंडों में समयानुसार अधिकारियों और ग्रामीणों ने स्कूल, मंदिर परिसर, नाले और अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई की।
  • प्रखंड खरीक के ग्राम पंचायत तेलघी में बिहपुर विधानसभा के विधायक श्री कुमार शैलेन्द्र ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। वे ढोल-नगाड़े की धुन पर ग्रामीणों के साथ साफ-सफाई में शामिल हुए।
  • सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में और LSBA/SBM-G/ITC टीम के सहयोग से ग्रामीणों और सफाई कर्मियों ने विशेष अभियान चलाया।

बच्चों की भागीदारी

विद्यालयों में भी अभियान को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

  • बच्चों ने स्वच्छता विषय पर रंगोली बनाई।
  • सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ लेकर सभी ने स्वच्छ और स्वस्थ समाज का संकल्प लिया।

लोगों में जागरूकता

अभियान के जरिए न सिर्फ सफाई कार्य हुआ बल्कि लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी फैली। कार्यक्रमों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार या संस्थाओं का कार्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर उबाल: महापंचायत में उठीं 5 बड़ी मांगें, पिता और भाई हुए भावुक

    Share Add as a preferred…

    सोशल मीडिया पर छलका डर: हाजीपुर के प्रेमी जोड़े ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…