पटना: बिजली कंपनी ने आंतरिक बहाली प्रक्रिया फिर रद्द की, कर्मियों की प्रोन्नति पर सस्पेंस

पटना।बिजली कंपनी ने आंतरिक बहाली (इंटर्नल प्रमोशन) प्रक्रिया को एक बार फिर रद्द कर दिया है। कंपनी के महाप्रबंधक राम अनुग्रह नारायण सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किया। बीते तीन वर्षों में यह तीसरी बार है जब लिखित परीक्षा के आधार पर कर्मियों को प्रोन्नति देने का मामला लटक गया।

जानकारी के अनुसार, कंपनी में कर्मियों को लिखित परीक्षा के माध्यम से कनीय अभियंता, लॉ ऑफिसर, सहायक, पत्राचार लिपिक जैसे पदों पर प्रोन्नत किया जाना था। इसके लिए वर्ष 2022 में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे।

  • पहला राउंड: परीक्षा के बाद दस्तावेज़ सत्यापन से पहले ही सात अप्रैल 2022 को नियोजन सूचना रद्द कर दी गई।
  • दूसरा राउंड: वर्ष 2022 में पुनः आवेदन लिए गए, परीक्षा 12 मई 2022 को हुई, लेकिन एक जुलाई 2022 को इसे रद्द कर दिया गया।
  • तीसरा राउंड: वर्ष 2024 में आवेदन लिए गए, परीक्षा 2 जून 2025 को हुई और परिणाम 4 सितम्बर 2025 को प्रकाशित किया गया।

अब कर्मियों की प्रोन्नति पर अनिश्चितता बरकरार है और कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…