26 सितंबर को होगा महिला सशक्तिकरण का महायज्ञ

बिहार की 75 लाख महिलाओं को मिलेगा नीतीश सरकार का आर्थिक तोहफ़ा

पटना | 23 सितंबर 2025: बिहार की महिलाओं के लिए 26 सितंबर 2025 ऐतिहासिक दिन साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ मिलकर महिला रोजगार योजना की पहली किस्त लॉन्च करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते में सीधे 10-10 हज़ार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे

यह राशि महज़ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ाने का कदम है। सरकार का दावा है कि सिलाई-बुनाई, खेती, पशुपालन जैसे छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।


योजना का मकसद

  • हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार की शुरुआत करने के लिए मदद।
  • व्यवसाय बढ़ने पर 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त सहायता
  • महिलाओं की आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाना।

कौन ले सकता है लाभ?

  • केवल बिहार की स्थायी निवासी महिलाएं।
  • ग्रामीण और शहरी—दोनों तरह की महिलाएं।
  • SHG (स्वयं सहायता समूह) से जुड़ना अनिवार्य।
  • नए जुड़ने वालों के लिए सरल सदस्यता प्रक्रिया उपलब्ध।

आवेदन प्रक्रिया

ऑफ़लाइन – ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने ग्राम संगठन/जीविका समूह से आवेदन कर सकती हैं।
ऑनलाइन – शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका की वेबसाइट पर फॉर्म भरकर और दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

योजना का असर

सरकार के मुताबिक, इस योजना से सीधे 7,500 करोड़ रुपये का वितरण होगा। करोड़ों परिवारों की महिलाएं लाभान्वित होंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा—

“यह पहल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नए अवसर देगी। हर महिला आत्मनिर्भर बनेगी और परिवार की ताक़त बढ़ेगी।”


 

  • Related Posts

    बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम को मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading