भागलपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना बिल का लाखों का सामान जब्त

भागलपुर, 23 सितम्बर 2025: भागलपुर से बड़ी खबर है। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने भागलपुर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर लाखों रुपये मूल्य का रेडीमेड कपड़ा और खिलौने जब्त किए हैं।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

राज्य कर संयुक्त आयुक्त सुश्री मिनी को सूचना मिली थी कि कोलकाता से बिना पक्की बिल के भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े और खिलौने लाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया और टीम ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की।

व्यापारी को दिखाना होगा बिल

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि यदि संबंधित व्यापारी पक्की रसीद प्रस्तुत करते हैं तो सामान उन्हें लौटा दिया जाएगा। लेकिन अगर बिल उपलब्ध नहीं कराया गया तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों में हड़कंप

इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन और व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ कहा है कि बिना बिल और टैक्स चोरी करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील के खाने में मिला मरा सांप का बच्चा, 30 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…