“ऑपरेशन सतर्क” के तहत जमालपुर स्टेशन पर देशी कट्टा बरामद, एक नाबालिग गिरफ्तार

जमालपुर/पटना, 23 सितम्बर 2025: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट जमालपुर को मंगलवार सुबह बड़ी सफलता मिली। ऑपरेशन सतर्क के तहत की गई जांच के दौरान RPF ने एक युवक के बैग से देशी कट्टा (अवैध हथियार) बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में संभावित सुरक्षा खतरे को समय रहते टाल दिया गया।

सुबह लगभग 6:30 बजे जमालपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित बैगेज स्कैनिंग के दौरान महिला कांस्टेबल मालबिका कर्मकार को स्क्रीन पर पिस्तौल जैसी आकृति दिखाई दी। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सतर्क किया। उप-निरीक्षक और RPF टीम मौके पर पहुंची और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मौजूदगी में संदिग्ध बैग की तलाशी ली। जांच में एक देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन (iPhone) बरामद हुआ।

गिरफ्तार युवक की पहचान नमन कुमार (16 वर्ष), निवासी – मुंगेर, बिहार के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (GRPS), जमालपुर को सौंप दिया गया है।

आरपीएफ ने कहा कि यह अभियान रेलवे परिसर को सुरक्षित बनाने की दिशा में उनकी सतर्कता और तत्परता का प्रमाण है।


 

  • Related Posts

    राज्यसभा में ‘पंच’ के बाद NDA का प्रहार! मांझी बोले— “पैसे लेकर टिकट दोगे तो विधायक भागेंगे ही”; विजय सिन्हा का तंज— “राजद में बंधुआ मजदूर हैं विधायक”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading