भागलपुर: शारदीय नवरात्र की शुरुआत, गंगा घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

भागलपुर: आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। इस पावन अवसर पर लोगों ने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना और दुर्गा पाठ की शुरुआत की। माता दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़

सुबह तड़के से ही भागलपुर और आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने गंगा में स्नान कर पवित्र डुबकी लगाई और फिर विधिवत पूजा-अर्चना कर नवरात्र व्रत का संकल्प लिया।

श्रद्धालुओं ने कहा कि यह परंपरा हर साल निभाई जाती है, जिससे उन्हें आत्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है। गंगा घाटों पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की बड़ी संख्या सुबह से ही जुटी रही। हर ओर “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

नवरात्र की पहली पूजा

शास्त्रों के अनुसार शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आज भक्तों ने विधि-विधान से माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर नवरात्र का प्रारंभ किया।
आगे आने वाले नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे।

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading