भागलपुर में वी केयर संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर, 56 लोगों ने किया रक्तदान

भागलपुर, 22 सितंबर।मानवता की सेवा के उद्देश्य से वी केयर संस्था ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, भागलपुर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर युवाओं सहित विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 56 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।

शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल प्रशासन और ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। प्रतिभागियों में गौतम, पीयूष आर्या, रिशांत, नितेश, रवि, अर्जित, राजीव मिश्रा, अभिषेक, पंकज, गोल्डन, गणेश, सौम्या, कोमल, श्रुति, अंशु, चमन, आयुष, मयंक, आकाश, डॉ. अखिलेश, संगीता, राजेश मेहरा, अभिज्ञान, चंदन, अमरनाथ, अंकित, सीता भगत, कुंदन आदि शामिल थे।

वी केयर संस्था का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।


रक्तदान क्यों है जरूरी?

  • जीवनदान का सबसे बड़ा उपहार – एक यूनिट रक्त से 3 ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।
  • स्वास्थ्य लाभ – नियमित रक्तदान से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज़ होती है।
  • हृदय रोग का खतरा घटता है – रक्त की गाढ़ापन कम होता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम घटता है।
  • समाज में जागरूकता – रक्तदान से दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है।
  • आपात स्थिति में सहारा – दुर्घटना या ऑपरेशन जैसे हालात में रक्तदान ही सबसे बड़ी मदद है।

 

  • ये भी पढ़े..

    17 जून के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में जुटा राजद, बांका में समीक्षा बैठक में बनी रणनीति

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बड़ी कार्रवाई: सनोखर थाना पुलिस ने 133.125 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…