तुतला भवानी का होगा कायाकल्प : 12 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

  • मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया शिलान्यास
  • श्रद्धालुओं के लिए वॉकवे ब्रिज और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण

पटना, 22 सितंबर।रोहतास जिले का प्रसिद्ध धार्मिक और प्राकृतिक आस्था स्थल तुतला भवानी अब नए रूप में नजर आएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से यहां व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। रविवार को वन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने परियोजना का शिलान्यास किया।

तुतला भवानी मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी प्रतीक है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी, विशेषकर खराब रास्तों की वजह से आगंतुकों को परेशानी उठानी पड़ती थी। इस परियोजना से अब यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

सरकार की इस योजना के तहत मंदिर जाने वाले रास्ते को सुदृढ़ बनाया जाएगा। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, साथ ही चेंजिंग रूम और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा और आकर्षण बढ़ाने के लिए यहां 100 मीटर लंबा वॉकवे ब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा भव्य मुख्य द्वार और आधुनिक एंट्रेंस गेटवे भी निर्मित होंगे।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। साथ ही, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी।

इस योजना का उद्देश्य तुतला भवानी को धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान देना है। विभाग का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यहां आगंतुकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।


 

  • Related Posts

    भागलपुर में केसरवानी वैश्य सभा का भव्य मिलन समारोह, नृत्य-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा को लेकर बैजानी गांव में तेज हुई तैयारियां, 17 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने की संभावना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading