राजधानी वाटिका में निरहुआ ने लगाया पौधा

मंत्री डॉ. सुनील कुमार बोले – सेवा पर्व में 2.8 लाख पौधे लगाए जाएंगे

पटना, 21 सितंबर। सेवा पर्व (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के तहत पूरे बिहार में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के क्रम में शनिवार को राजधानी पटना स्थित राजधानी वाटिका में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कपूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री ने चलाया संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को समर्पित करते हुए पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण दें।

मंत्री ने कहा,

“वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी अनिवार्य हैं। सेवा पर्व के दौरान राज्यभर में 2.8 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।”

निरहुआ ने दिया आह्वान

भोजपुरी अभिनेता निरहुआ ने कहा कि पौधारोपण सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बच्चों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे माहौल में हरियाली और जिम्मेदारी का संदेश गूंजता रहा।


 

  • Related Posts

    पटना: राज्यसभा चुनाव से पहले RJD के विधायक आर ब्लॉक स्थित होटल में रहेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना से हवाई यात्रा हुई महंगी: दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट पर फ्लाइट किराये में 8–15% तक बढ़ोतरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading