जेडीयू की हाई प्रोफाइल बरबीघा सीट पर सस्पेंस खत्म, सुदर्शन कुमार को मिला आशीर्वाद

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में टिकट बंटवारे की सरगर्मी तेज हो गई है। जेडीयू में भी सीटों को लेकर दावेदारी बढ़ने लगी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शेखपुरा की हाई प्रोफाइल बरबीघा सीट से मौजूदा विधायक सुदर्शन कुमार का टिकट लगभग तय कर दिया है।

शुक्रवार को विधायक सुदर्शन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जेडीयू के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि सुदर्शन कुमार को फिर से टिकट मिलना तय है।

विधायक ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद सुदर्शन कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा –
“बिहार को तरक्की की राह पर ले जाने वाले महान नेता, मेरे अभिभावक और आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनसे काफी स्नेहपूर्ण और अच्छी बातचीत हुई। उनके नेतृत्व में बिहार और तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करने को संकल्पित हैं।”

मंत्री बनाम विधायक का विवाद

बरबीघा सीट को लेकर पहले से ही जेडीयू के एक बड़े मंत्री की नजर थी। इस वजह से विधायक और मंत्री के बीच अदावत की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन अब नीतीश कुमार से हुई मुलाकात और तस्वीरों के बाद यह साफ माना जा रहा है कि 2025 विधानसभा चुनाव में बरबीघा से सुदर्शन कुमार ही जेडीयू के उम्मीदवार होंगे।

  • Related Posts

    मोतिहारी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, होटल दिलाने के बहाने सुनसान मकान में ले गए आरोपी; एक गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    शराबबंदी में बड़ी कार्रवाई: पूर्व सांसद के भतीजे को पुलिस ने नशे की हालत में दबोचा, रसूख दिखाने पर भी नहीं मिली राहत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading