पटना।जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर (PK) ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NDA के चार बड़े नेताओं पर करारा हमला बोला। उन्होंने मंत्री मंगल पांडे, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू नेता अशोक चौधरी और बीजेपी सांसद संजय जायसवाल पर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े के संगीन आरोप लगाए।
PK के आरोपों की बड़ी बातें 👇
- मंगल पांडे: पत्नी उर्मिला पांडे के अकाउंट में 2019-20 में 2.12 करोड़ जमा, फिर दिल्ली फ्लैट के लिए दिलीप जायसवाल से कर्ज क्यों लिया?
- सम्राट चौधरी: नाम बदलने के विशेषज्ञ, सदानंद सिंह मर्डर केस में आरोपी, फर्जी उम्र-डिग्री से मंत्री बने, हलफनामे में झूठी जानकारी दी।
- अशोक चौधरी: नीतीश के दाहिने हाथ, भ्रष्टाचार के रिकॉर्डधारी। 23 कट्ठा बेनामी जमीन बेटी के नाम, ट्रस्ट के जरिए 200 करोड़ की संपत्ति खरीदी।
- संजय जायसवाल: पेट्रोल पंप के लिए 10 साल तक फ्लाईओवर रोकवाया, नगर निगम की गाड़ियों के फर्जी बिल से करोड़ों का भ्रष्टाचार।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में PK ने क्या कहा?
PK ने कहा, “मंगल पांडे की पत्नी के अकाउंट में करोड़ों जमा हैं, फिर कर्ज क्यों लिया? सम्राट चौधरी नाम बदलने और फर्जी डिग्री बनाने में माहिर हैं। अशोक चौधरी ने बेटी की सगाई के बाद ट्रस्ट के जरिए करोड़ों की जमीन खरीदी। वहीं, संजय जायसवाल ने पेट्रोल चोरी और फ्लाईओवर रोककर जनता को लूटा।”
PK ने संजय जायसवाल पर पलटवार करते हुए कहा – “7 जन्म लगेंगे तब भी मेरा हाथ नहीं पकड़ पाओगे, जेल भेजने की बात तो दूर।”


