बिहार विधानसभा चुनाव: भागलपुर DM ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए कड़े निर्देश

भागलपुर, 19 सितंबर 2025।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर शुक्रवार को भागलपुर समीक्षा भवन में जिलाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत समेत सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मतगणना केंद्र और डिस्पैच सेंटर की तैयारी, मतदान केंद्रों का सत्यापन, वाहन व ईंधन की व्यवस्था, शस्त्र सत्यापन, बूथ मैनेजमेंट प्लान और सीमा क्षेत्रों पर नशीले पदार्थों की जांच जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

शस्त्र सत्यापन पर सख्ती

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी शस्त्रधारी 24 सितंबर तक सत्यापन कराएं, अन्यथा उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।

SSP के निर्देश

एसएसपी हृदयकांत ने कहा कि चुनाव से जुड़े अपराध, सांप्रदायिक व जातीय विवादों पर तुरंत कार्रवाई हो। वल्नरेबल इलाकों में बॉन्डडाउन कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनावी माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पूजा और चुनाव की तैयारी साथ-साथ

जिलाधिकारी और एसएसपी ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर भी आवश्यक निर्देश दिए।

  • डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • पंडालों में फायर सेफ्टी, पानी-बालू की व्यवस्था अनिवार्य होगी।
  • शांति समितियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • विसर्जन के समय SOP का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता दिनेश राम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…