जमालपुर डीज़ल शेड में वॉकाथन, 150 कर्मचारी बने ‘स्वच्छता दूत’

जमालपुर। स्वच्छता ही सेवा–2025 अभियान के तहत शुक्रवार को जमालपुर डीज़ल शेड में वॉकाथन का आयोजन हुआ। इस दौरान करीब 150 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक/मालदा मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ डीएमई/डीज़ल कृष्ण कुमार दास के नेतृत्व में किया गया। वॉकाथन में अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी शामिल हुए।

इस पहल का मकसद रेलवे कर्मचारियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि “स्वच्छता ही सेवा–2025” अभियान मालदा मंडल में 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान अलग-अलग गतिविधियों के जरिए “स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत” का संदेश दिया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    15 अगस्त के बाद बिहार में खास महाल जमीन पर बड़ा फैसला! हजारों परिवारों को मिल सकता है मालिकाना हक, नई नीति बनाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर ने न्यायिक जांच पर उठाए बड़े सवाल

    Share Add as a preferred…