जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

पटना, 19 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की शाम अचानक जदयू के प्रदेश दफ्तर पहुंचे। वहां चल रही पार्टी की आंतरिक बैठक में शामिल होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और सांगठनिक गतिविधियों पर संतोष जताया।


अचानक पहुंचे सीएम

  • सीएम नीतीश कुमार के साथ संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद थे।
  • थोड़ी देर बाद ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी भी वहां पहुंचे।
  • उस समय पार्टी की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की अध्यक्षता में चल रही थी।

कार्यकर्ताओं से बातचीत

  • सीएम के पहुंचते ही संजय झा बाहर आकर उनका स्वागत किया।
  • नीतीश कुमार पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनसे फीडबैक लिया
  • कुछ देर अपने चैंबर में बैठने के बाद वे दोबारा बाहर आए और कार्यकर्ताओं से आमने-सामने बातचीत की।
  • हॉल के पास भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की स्थिति का जायजा लिया।

25 मिनट रुके दफ्तर में

  • सीएम शाम 5:30 बजे जदयू दफ्तर पहुंचे और करीब 25 मिनट तक वहां रहे।
  • उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखकर वे प्रसन्न हैं

मौके पर मौजूद प्रमुख नेता

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, संजय गांधी, ललन सर्राफ, नवीन आर्य, छोटू सिंह, और मुकेश कुमार समेत कई नेता उपस्थित रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बक्सर पुलिसिया जुल्म मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, पूर्व थानेदार पर FIR का आदेश

    Share Add as a preferred…