पटना, 18 सितंबर।बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकले हुए हैं। गुरुवार को यात्रा बेगूसराय से शुरू होकर खगड़िया पहुंची, जहां दो दिलचस्प नज़ारे देखने को मिले।
हेलीपैड पर किचड़ में फंसी लग्ज़री गाड़ी
तेजस्वी यादव का काफिला जब खगड़िया पहुंचा तो उनकी लग्ज़री गाड़ी हेलीपैड के पास किचड़ में फंस गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को बाहर निकाला।
बच्चे को बुलाकर कराई हेलिकॉप्टर की सैर
वहीं, एक और दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा। तेजस्वी यादव ने हेलीपैड पर मौजूद एक बच्चे को अपने पास बुलाया और हेलिकॉप्टर में बिठाया। उन्होंने बच्चे से बात की और उसे चॉकलेट, पेन और चिप्स भी दिए।
बच्चे ने लगाए नारे
हेलिकॉप्टर से निकलने के बाद बच्चा उत्साहित होकर “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारे लगाने लगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग तेजस्वी यादव के इस अंदाज़ को खूब शेयर कर रहे हैं।


