किशनगंज में 27.65 करोड़ की लागत से बनेंगे 9,500 मीट्रिक टन क्षमता वाले प्री-फैब गोदाम – सम्राट चौधरी

पटना, 18 सितंबर।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किशनगंज जिले में सात प्रखंडों में 9,500 मीट्रिक टन भंडारण क्षमता वाले प्री-फैब गोदाम निर्माण की स्वीकृति दी है। इस परियोजना पर कुल 27 करोड़ 65 लाख 15 हजार रुपये खर्च होंगे।


सात प्रखंडों में सृजित होंगे गोदाम

गोदामों का निर्माण निम्नलिखित स्थानों पर किया जाएगा:

  • बहादुरगंज नगर पंचायत
  • दिघलबैंक प्रखंड के मंगुरा पंचायत
  • किशनगंज प्रखंड के चकला पंचायत मौजा घोड़ामार और कोचाधामन पंचायत
  • पोठिया प्रखंड के बधुरा पंचायत पौआखाली मौजा
  • टेढ़ागाछ प्रखंड के दहीभात पंचायत
  • ठाकुरगंज प्रखंड के गोधरा पंचायत

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गोदाम केवल सरकारी भूमि पर ही बनेंगे और रैयती जमीन का उपयोग नहीं किया जाएगा। निर्माण प्रारंभ करने से पहले एनओसी लेना अनिवार्य होगा।


खाद्यान्न सुरक्षा और गुणवत्ता

श्री चौधरी ने बताया कि बिहार सरकार गरीब परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशनकार्डधारी परिवारों को 35 किलो अनाज उपलब्ध करा रही है। इससे करीब 2 करोड़ परिवारों के 8.37 करोड़ सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि फोर्टिफाइड चावल और अन्य खाद्यान्न की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की गई है।


परियोजना का समय और बजट

निर्माण कार्य 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी खर्च वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय प्रावधानों से किए जाएंगे।
श्री चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


 

  • Related Posts

    बिहार में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएँ, सीएम नीतीश राज्यसभा के लिए आज कर सकते है नामांकन 

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    JDU कार्यकर्ताओं का बड़ा बयान: “निशांत को राज्यसभा भेजो, नीतीश कुमार को बिहार में रहने दो”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading