दरभंगा में 4.40 किमी सड़क चौड़ीकरण के लिए 19.27 करोड़ स्वीकृत – सम्राट चौधरी

चालू वित्तीय वर्ष में ही पूरा होगा काम, बिहार में सड़कों का विशाल नेटवर्क : उपमुख्यमंत्री

पटना, 18 सितंबर।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा जिले में शिवधारा से हरपुर चौक (चैनेज 0+00 से 4+40) तक सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना पर 19 करोड़ 27 लाख 94 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पथ निर्माण विभाग के पथ प्रमंडल, दरभंगा के कार्यपालक अभियंता को योजना के कार्यान्वयन और व्यय की जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्य है कि यह काम वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही पूरा कर लिया जाए।


नीतीश सरकार में सड़क नेटवर्क का विस्तार

श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार में सड़कों का विशाल नेटवर्क तैयार किया है।

उन्होंने बताया कि:

  • 2005 से पहले राज्य में सड़कें जर्जर स्थिति में थीं।
  • अब चौड़ी और मजबूत सड़कों का जाल बिछने से बिहार के किसी भी हिस्से से 4-5 घंटे में राजधानी पटना पहुँचना संभव हो गया है।
  • इसी कड़ी में दरभंगा की इस परियोजना को स्वीकृति दी गई है।
  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…