स्नातक उत्तीर्ण युवाओं को मिलेगा “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता”

नौकरी व स्वरोजगार की तैयारी कर रहे बेरोजगार स्नातक युवाओं को हर महीने 1000 रुपये

पटना, 18 सितंबर।बिहार के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ी सौगात का एलान किया है। अब राज्य के 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियों को, जो फिलहाल कहीं भी अध्ययनरत नहीं हैं और नौकरी या स्वरोजगार की तलाश में हैं, सरकार “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता” के तहत हर महीने 1000 रुपये प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ अधिकतम दो वर्षों तक मिलेगा।


सीएम ने एक्स हैंडल पर दी खुशखबरी

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा –

  • बेरोजगार युवाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक सहायता दी जाएगी।
  • यह योजना उन युवाओं के लिए है जिनके पास अभी कोई सरकारी, निजी या स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध नहीं है।

एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा कि नवंबर 2005 में सरकार गठन के बाद से ही युवाओं को नौकरी और रोजगार देना उनकी प्राथमिकता रही है।

  • आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसके लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे अपनी क्षमता के अनुरूप अवसर प्राप्त कर सकें।

योजना का हुआ विस्तार

अब तक “मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना” का लाभ केवल इंटर उत्तीर्ण युवक-युवतियों को मिलता था।

  • नए फैसले के तहत अब कला, विज्ञान और वाणिज्य से स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
  • यह योजना राज्य के उन स्नातक युवाओं के लिए है जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं और नौकरी/रोजगार के लिए प्रयासरत हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रशिक्षण में मदद

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह आर्थिक सहयोग युवाओं को

  • प्रशिक्षण प्राप्त करने
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने
    में मददगार साबित होगा और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएगा।

 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading