भागलपुर में सड़क हादसा: ठेला चलाकर परिवार पालने वाले बासुकी ठाकुर की मौत

सलेमपुर गांव के पास ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम


भागलपुर | कजरैली थाना क्षेत्र

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में गांव निवासी बासुकी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


परिवार के सहारे का निधन

मृतक बासुकी ठाकुर कजरैली बाजार में ठेला लगाकर छोले-भटूरे बेचते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर गहरा संकट आ गया है।


गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

  • हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
  • पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
  • ग्रामीणों का कहना है कि बासुकी मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, उनकी मौत से गांव ने एक अच्छा इंसान खो दिया।

स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और न्याय मिलना चाहिए।


 

  • Related Posts

    अमेरिकी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा– भारत के फैसले किसी की अनुमति पर निर्भर नहीं होने चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading