भागलपुर में साइबर कैफे से नकली सर्टिफिकेट बनाने का धंधा पकड़ा गया

साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद


भागलपुर : साइबर अपराध की रोकथाम के तहत बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भागलपुर साइबर थाना ने शहर के घंटाघर चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे सोनू साइबर कैफे पर छापेमारी कर नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है।


छापेमारी में मिले फर्जी सर्टिफिकेट और उपकरण

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे संचालक और उसके सहयोगी कंप्यूटर की मदद से स्कूलों और बोर्डों के जाली प्रमाणपत्र तैयार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैफे पर छापा मारा।

  • मौके से भारी मात्रा में जाली प्रमाणपत्र बरामद किए गए।
  • कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कंप्यूटर भी जब्त किए गए।

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस कांड में शामिल कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि इस गिरोह के तार राज्य के अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।


पुलिस की सख्ती जारी

भागलपुर साइबर थाना की टीम अब इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाने वाले किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।


यह कार्रवाई पुलिस की उस मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत राज्य में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध और नकली सर्टिफिकेट के कारोबार पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…