नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: स्नातक बेरोजगार युवाओं को भी मिलेगा 1000 रुपये भत्ता

मुख्यमंत्री बोले- 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में होगी मदद


पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2005 से ही युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता रही है। अब अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवसर सृजित होंगे।


स्नातक बेरोजगार युवाओं को भी मिलेगा भत्ता

नीतीश कुमार ने बताया कि सात निश्चय कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है।

  • पहले केवल इंटर पास युवक-युवतियां इस योजना का लाभ ले रहे थे।
  • अब कला, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक पास बेरोजगार युवक-युवतियां भी इसके दायरे में आएंगे।
  • 20 से 25 आयु वर्ग के वे स्नातक, जो पढ़ाई नहीं कर रहे हैं और जिनके पास कोई नौकरी या स्वरोजगार नहीं है, उन्हें 1000 रुपये प्रतिमाह सहायता दी जाएगी।
  • यह सहायता अधिकतम दो साल तक मिलेगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद युवाओं को कौशल विकास, ट्रेनिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देना है ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे राज्य के युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनेंगे तथा देश और राज्य के विकास में योगदान देंगे।


सरकार का मानना है कि यह योजना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।


 

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में जाने के लिए बस नहीं मिली तो जीविका दीदियों ने किया एनएच जाम, 20 मिनट तक रुका यातायात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, लेकिन JDU की शर्त—बिहार का नेतृत्व उन्हीं के हाथ में रहेगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading