बिहार में तीन दिन और बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना समेत 36 जिलों में यलो अलर्ट, गोपालगंज और चंपारण में मूसलाधार का अनुमान


पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश

बिहार में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। पूर्णिया, वाल्मिकीनगर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, खगड़िया और राजगीर सहित कई जिलों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।


किन जिलों में सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और सारण में भारी बारिश की संभावना है। सबसे ज्यादा बारिश गोपालगंज में होने का अनुमान जताया गया है।
पटना समेत 36 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और ठनका गिरने का भी खतरा है।


अगले 72 घंटे का मौसम

  • 18 सितम्बर – उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश होगी, जबकि दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है।
  • 19 सितम्बर – मौसम सामान्य होने लगेगा, हालांकि कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

पटना में बारिश से पारा गिरा

राजधानी पटना में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। बिजली गिरने का भी अलर्ट है। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश की वजह से पटना के अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट आई है।
अब अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को चुभनभरी गर्मी से राहत मिली है।


बाढ़ का खतरा भी बढ़ा

लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे पटना, मुंगेर, वैशाली और भागलपुर में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है।


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और ठनका को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…