बिहार: रबी 2024-25 फसल सहायता योजना के लिए दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि 30 सितंबर

पटना, 17 सितंबर 2025।सहकारिता विभाग, बिहार सरकार ने रबी 2024-25 मौसम के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत निबंधित किसानों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा और किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।

किसान अपने दस्तावेज विभागीय पोर्टल esahkari.bihar.gov.in लिंक के माध्यम से अपलोड कर सकते हैं। चयनित ग्राम पंचायतों की सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/cooperative पर उपलब्ध है।

किसानों से अपील

माननीय सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि,
“राज्य सरकार किसानों की हर विपरीत परिस्थिति में सहारा बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है। फसल सहायता योजना सूखा, अतिवृष्टि या किसी भी प्राकृतिक आपदा में किसानों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच है। पात्र किसान अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें और शीघ्र अपने दस्तावेज अपलोड करें।”

अपलोड करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • रैयत किसान:
    • अद्यतन भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (31 मार्च 2023 तक) अथवा राजस्व रसीद (31 मार्च 2024 के बाद निर्गत)
    • स्व-घोषणा पत्र
  • गैर-रैयत किसान:
    • स्व-घोषणा पत्र (वार्ड सदस्य अथवा किसान सलाहकार द्वारा हस्ताक्षरित)
    • अद्यतन भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/राजस्व रसीद (31 मार्च 2024 के बाद निर्गत)

दोनों श्रेणी के किसानों के लिए स्व-घोषणा पत्र अनिवार्य है।

जानकारी कहां से मिलेगी?

  • जिला सहकारिता पदाधिकारी या प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय से भी चयनित पंचायतों की सूची देखी जा सकती है।
  • अधिक जानकारी के लिए विभागीय टोल-फ्री नंबर 18001800110 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

  • ये भी पढ़े..

    जदयू नेता के पिता की हत्या से सनसनी: दूध देने निकले भूषण सिंह का मिला शव, बेटे ने दबंगों पर लगाया मर्डर का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…