मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, चिरैया बीआरसी के डेटा ऑपरेटर को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

मोतिहारी, 17 सितंबर – मोतिहारी जिले में मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिरैया बीआरसी (प्रखंड संसाधन केंद्र) के डेटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए मुजफ्फरपुर लेकर रवाना हो गई।


शिक्षक से मांगी गई थी रिश्वत

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक मनि भूषण कुमार के किसी मद का पैसा रिलीज़ होना था। इसी मामले में बीईओ (ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी) और डेटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार द्वारा उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिक्षक ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की।


जाल बिछाकर हुई गिरफ्तारी

शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। योजना के अनुसार, शिक्षक मंगलवार को घूस की रकम लेकर बीईओ कार्यालय पहुंचे। मौके पर मौजूद बीईओ को जब कार्रवाई की भनक लगी तो वह भाग निकला। वहीं, डेटा ऑपरेटर प्रकाश कुमार रिश्वत की रकम लेते ही निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गया।


निगरानी टीम ने कहा – आगे होगी गहन जांच

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार प्रकाश कुमार से पूछताछ के बाद निगरानी ब्यूरो बीईओ की संलिप्तता की भी जांच करेगी। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


 

  • Related Posts

    ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में बड़ा बदलाव: अब 24 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाणपत्र, पंचायत स्तर पर होगी डिजिटल व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    Continue reading