सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, विधायक और एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भागलपुर/सुल्तानगंज। लंबे इंतज़ार के बाद आज से अंग एक्सप्रेस का ठहराव सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर ट्रेन के ड्राइवर और स्टेशन मास्टर का अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


स्थानीय जनता को मिली सौगात

सांसद गिरधारी यादव और विधायक ललित नारायण मंडल की मांग पर केंद्र सरकार ने इस ठहराव को मंजूरी दी।
विधायक मंडल और सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार है, जिनकी स्वीकृति से यह ठहराव संभव हो पाया।

अब सुल्तानगंज से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह स्थानीय जनता के लिए एक अहम सौगात है।


देवघर रेल लाइन की भी मंजूरी

नेताओं ने जानकारी दी कि सुल्तानगंज से देवघर तक रेलवे लाइन की मांग को भी मंजूरी मिल गई है और कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। रेलवे बोर्ड की बैठक में इस पर निर्णय लिया जा चुका है और प्रगति की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।


कार्यक्रम में भारी उत्साह

इस मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोजपा युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, मिथलेश कुमार, राजू कुमार उर्फ टिप्पल, टिंकू मंडल, आलोक कुमार उर्फ सन्नी, प्रवीण कुमार, विपिन सिंह, मिथलेश कुमार चंद्रवंशी और विवेकानंद भीरर्खुद समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।


यह ठहराव न केवल सुल्तानगंज के लोगों को दूर-दराज़ यात्रा की सुविधा देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए विकास का नया रास्ता खोलेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान देने की तैयारी, बिहार में रिसर्च, इनोवेशन और रोजगार आधारित पढ़ाई पर जोर

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना राष्ट्रीय रोल मॉडल, देश के 9 बड़े संग्रहालयों के विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…