अगले 5 साल में एक करोड़ से ज्यादा नौकरी देंगे : नीतीश कुमार

पूर्णिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि आने वाले पांच वर्षों में बिहार में एक करोड़ से ज्यादा रोजगार और नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तक ही 50 लाख से ज्यादा रोजगार उपलब्ध हो जाएंगे।

सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कहा कि 2005 से पहले बिहार का विकास ठप पड़ा था, लेकिन बीजेपी-जेडीयू सरकार बनने के बाद से राज्य ने नई रफ्तार पकड़ी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। घर-घर बिजली पहुंच चुकी है और 125 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है।

प्रधानमंत्री के स्वागत में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पीएम मोदी ने अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा कि 40,000 करोड़ की योजनाओं से राज्य को बड़ा फायदा मिलेगा। पूर्णिया एयरपोर्ट बनने से लोगों को खासा लाभ होगा।

पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी में सवार होकर मंच तक पहुंचे। इस दौरान जनता ने जोरदार नारों से दोनों नेताओं का अभिवादन किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…