सीएम नीतीश का बड़ा बयान: अब किसी और दल के साथ जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पूर्णिया में कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब उनकी पार्टी का किसी अन्य दल के साथ जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

नीतीश कुमार ने कहा, “2005 में एनडीए की सरकार बनी थी। बीच में कुछ गड़बड़ हुआ था। उन लोगों में से कुछ लोगों को लेने का यह कभी संभव नहीं है अब। हमारी पार्टी के कुछ लोग करते थे। अभी एक नेता हमारे पास बैठे हुए हैं। अब वह सब बेकार हो गया। सवाल ही पैदा नहीं होता है अब किसी के साथ जाने का। ऐसा कुछ नहीं होगा। बीच में थोड़ा इधर-उधर हो गया था, उसको छोड़ दीजिए, अब सवाल ही पैदा नहीं होता।”

मुख्यमंत्री के इस बयान को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार ने अपने इस वक्तव्य से विपक्षी दलों को सीधा संदेश दिया है कि जदयू अब पूरी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ा है और किसी अन्य राजनीतिक विकल्प पर विचार नहीं कर रहा है।


 

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    पासपोर्ट सेवा दिवस 2026: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों तक पहुंची पासपोर्ट सेवा, 24 जून को जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

    Share Add as a preferred…