पटना में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू की समीक्षा बैठक

दूरदर्शन बिहार और आकाशवाणी पटना केंद्र का किया निरीक्षण, जनहित की खबरों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रसारित करने पर दिया जोर

पटना, 14 सितम्बर 2025: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री संजय जाजू अपने दो दिवसीय बिहार प्रवास पर पटना पहुँचे। इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन बिहार और आकाशवाणी पटना केंद्र का दौरा किया और वहां के कार्यों का जायजा लिया।

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत दूरदर्शन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सरकारी संस्थान सिर्फ प्रशासनिक कामकाज तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी दें।

मंत्रालय की मीडिया इकाइयों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक

दूरदर्शन बिहार के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्रालय की सभी मीडिया इकाइयों — प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), आकाशवाणी और दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
समीक्षा बैठक के दौरान सचिव ने विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी और उनके संचालन की गहन समीक्षा की।

जनहित की खबरों पर विशेष बल

श्री जाजू ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रालय के अधीन कार्यरत सभी मीडिया इकाइयों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जनहित की खबरों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये मीडिया इकाइयाँ राज्यों में भारत सरकार का चेहरा हैं और इस कारण इनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
उन्होंने अधिकारियों से मंत्रालय की विभिन्न पहल और योजनाओं के क्रियान्वयन को तेज़ी से आगे बढ़ाने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों पर संवेदनशील दृष्टिकोण से विचार किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में रही कई अहम चर्चाएँ

बैठक के दौरान मीडिया इकाइयों की कार्यशैली को और सशक्त बनाने, स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क को मजबूत करने तथा डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), आकाशवाणी और दूरदर्शन बिहार केंद्र के अधिकारीगण मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…