बिहार: बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को मिला अपील का अवसर, 710 से अधिक ने आवेदन दिया

पटना:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय) ने विशेष सर्वेक्षण कार्यों से बर्खास्त किए गए संविदा कर्मियों को सेवा में पुनर्बहाली के लिए अपील अभ्यावेदन जमा करने का अवसर प्रदान किया है।

इस प्रक्रिया में हड़ताल में मुख्य भूमिका निभाने वाली अमीन संघ की अध्यक्ष रौशन आरा समेत 710 से अधिक कर्मियों ने आवेदन किया है। रौशन आरा ने अपने आवेदन के साथ बीमार रहने का चिकित्सीय प्रमाणपत्र भी संलग्न किया है और उनका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है।

ई-मेल और कार्यालय में आवेदन की सुविधा

विभाग ने इच्छुक कर्मियों को कार्यालय अवधि में सीधे आवेदन करने के साथ ई-मेल के जरिए अभ्यावेदन जमा करने की सुविधा भी दी है। प्रारंभिक चरण में 185 संविदा कर्मियों के आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी को स्वीकार कर सेवा में पुनः नियुक्त किया गया। ई-मेल के माध्यम से आवेदन देने की सुविधा के बाद 525 से अधिक कर्मियों ने आवेदन किया, जिससे कुल आवेदन संख्या अब 710 तक पहुँच गई है।

सहानुभूतिपूर्ण विचार और जल्द निर्णय

विभाग ने कहा है कि सभी अभ्यावेदनों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और सोमवार तक सभी आदेश पारित किए जाएंगे। वर्तमान में पहले से ही 235 संविदा कर्मियों को सेवा में पुनः नियुक्त किया जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में आवेदन लगातार प्राप्त हो रहे हैं और सभी मामलों का पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से निपटारा किया जाएगा।


 

  • Related Posts

    बिहार में हड़ताली अफसरों को ‘अल्टीमेटम’ और ‘अभयदान’! विजय सिन्हा बोले– “24 घंटे में काम पर लौटें, नहीं होगी कोई कार्रवाई”; मार्च क्लोजिंग पर संकट देख नरम पड़ी सरकार?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading