विराट कोहली पर नेता का बड़ा बयान

विराट कोहली की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। उन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जाता है। इस साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, बीते साल उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल को अलविदा कहा था। उनकी बल्लेबाजी के करोड़ों दीवाने हैं और इसी वजह से उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर माना जाता है।

तालिबान के वरिष्ठ नेता अनस हक्कानी ने भी विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। शुभांकर मिश्रा पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से बहुत जल्दी संन्यास ले लिया। हक्कानी के मुताबिक, “विराट कोहली को कम से कम 50 साल की उम्र तक खेलते रहना चाहिए, यहां तक कि तालिबान भी उन्हें बल्लेबाजी करते देखना पसंद करता है।”

वनडे और आईपीएल में कोहली का सफर जारी

टी-20 और टेस्ट को अलविदा कहने के बाद भी विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी खेलते नजर आएंगे। टीम इंडिया के लिए उन्होंने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था।

अक्टूबर में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा होगा, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी की पूरी संभावना है।

नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर

विराट कोहली और रोहित शर्मा की नजरें अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर हैं। दोनों खिलाड़ी चाहते हैं कि भारत इस टूर्नामेंट में खिताब जीते। हालांकि, बीसीसीआई इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा जताएगी या नहीं, यह आने वाला समय ही बताएगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    एशियाई एथलेटिक्स में बिहार का ऐतिहासिक जलवा, रोहतास के पीयूष राज ने जीता कांस्य पदक; राज्य के पहले पदक विजेता बने

    Share Add as a preferred…