अदाणी पावर का 2400 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए बिहार सरकार से समझौता

13 सितम्बर 2025। भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) के साथ 25 वर्षों के लिए पावर सप्लाई एग्रीमेंट (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत अदाणी पावर भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित होने वाले अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट से 2400 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगी।

यह समझौता बीएसपीजीसीएल द्वारा अगस्त में एपीएल को दिए गए लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) का अगला चरण है। यह प्रोजेक्ट उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) की ओर से जारी किया गया था।

अदाणी पावर ने 6.075 रुपये प्रति यूनिट की सबसे कम दर पेश कर यह प्रोजेक्ट हासिल किया। लगभग 25,000 करोड़ रुपये (3 बिलियन अमेरिकी डॉलर) की अनुमानित लागत से कंपनी इस पावर प्लांट (800 मेगावाट × 3 यूनिट) और उससे जुड़ी आधारभूत संरचना का निर्माण करेगी। यह प्रोजेक्ट डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन और ऑपरेट (DBFOO) मॉडल पर आधारित होगा।

कोयले की आपूर्ति भारत सरकार की ‘शक्ति नीति’ के तहत सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना निर्माण चरण में 10 से 12 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, वहीं संचालन शुरू होने के बाद लगभग 3,000 लोगों को स्थायी रोजगार प्राप्त होगा।

कंपनी ने लक्ष्य तय किया है कि यह पूरा पावर प्लांट अगले 60 महीनों के भीतर पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading